तिर्वा: तिर्वा जिले की सबसे विकसित विधानसभा, विकास में कोई मुकाबला नहीं: कैलाश राजपूत
Tirwa, Kannauj | Sep 3, 2026 तिर्वा, संवाददाता। प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री एवं तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने कहा कि कन्नौज जिले में तिर्वा विधानसभा सबसे अधिक विकसित विधानसभा क्षेत्र है। तिर्वा नगर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिन सड़कों की चौड़ाई कम थी, उनका चौड़ीकरण कराया गया है और कई नई सड़कों का निर्माण कराया गया