दरभा: चिड़पाल में सात लोगों की सनातन धर्म में घर वापसी, यादव समाज ने किया स्वागत
Darbha, Bastar | Aug 18, 2026 दरभा विकासखंड के ग्राम पंचायत चिड़पाल में यादव समाज जिला बस्तर के तत्वावधान में मंगलवार को धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ईसाई धर्म अपना चुके सात लोगों ने अपनी स्वेच्छा से पुनः सनातन धर्म में वापसी की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं धार्मिक संस्कार विधि-विधान से संपन्न कराए गए।