कटंगी: स्वच्छ भारत मिशन की पोल खुली, कटंगी में ज़मीन में दबाया जा रहा कचरा, जिम्मेदार शिकायतों को मांग-सुझाव बताकर कर रहे बंद
नगर को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। घर-घर से कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण, उसके वैज्ञानिक निपटान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए स्थानीय निकायों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लेकिन बालाघाट जिले के कटंगी नगर में इन व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश