हरनौत: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी शिविर आयोजित, 200 से अधिक महिलाओं की हुई जांच
हरनौत बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की सुबह 10:30 बजे से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एएनसी शिविर लगाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार की देखरेख में आयोजित शिविर में विभिन्न पंचायतों से पहुंचीं दो सौ से अधिक गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें हाई रिस्क गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं। स्वास्थ्