घाटमपुर: भगवंतपुर हथेही गांव में शादी वाले घर से चोरों ने ₹25000 किये चोरी, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
घाटमपुर थाना क्षेत्र के भगवंतपुर हथेही गांव में शादी वाले घर को चोरों ने निशाना बनाया और 25000 रुपये चोरी कर लिए। खटपट की आवाज सुनकर जागे परिजनों ने शोर मचाया गया, तो चोर भागने लगे। लोगों ने चोरों का पीछा किया तो चोर भागने में कामयाब रहे, पीड़ित ने चौकी में शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।