घाटमपुर: मऊनखत गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
सजेती के मऊनखत गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा पलटी। हादसे में ट्राली में दबकर एक युवक गंभीर रूप घायल हो गया। ग्रामीणों ने आनन फानन घायल युवक को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।