घाटमपुर: बीरबल अकबरपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाइयों के साथ की मारपीट, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
सजेती थाना क्षेत्र के बीरबल अकबरपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाइयों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दो छोटे भाइयों को गंभीर चोटे आ गई। पीड़ित सजेती थाने पहुंचे जहां से पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी घाटमपुर भेजा,जहां डॉक्टर द्वारा घायलों का उपचार जारी है। पीड़ित ने सजेती थाने में शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।