घाटमपुर: उदईपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में लगी आग, 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
साढ़ थाना क्षेत्र के उदईपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। किसानो ने घटना की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। मौके में पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।आग की चपेट में आने से लगभग एक दर्जन किसानों की 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई