दरभंगा: दरभंगा में लोकसभा का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7:00 से हुआ शुरू
आज 13 मई 2024 को दरभंगा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोकसभा का चुनाव सुबह 7:00 से शुरू हो गया।बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। बहादुरपुर प्रखंड की रामभद्रपुर पंचायत के श्रीदिलपुर के वार्ड नम्बर-5 निवासी 100 वर्षीय वयोवृद्ध त्रिवेणी देवी ने भी अपना वोट डाला।