दरभंगा: दरभंगा के 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया हुई सुबह 7 बजे से प्रारंभ, अधिकारियों ने किया बूथों का भ्रमण
दरभंगा के 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में चौथे चरण की अंतर्गत मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदाता पर्ची के साथ पहचान पत्र लेकर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। कई युवा मतदाता मे भी खुशी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि पहली बार वोट डाले है। हमलोग चाहते हैं कि एक अच्छी सरकार बने जो देश का विकास करे। वोट देने की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो गई।