दरभंगा: दरभंगा के तीन बूथों पर मतदाताओं के नाम कट जाने पर मतदाताओं ने किया हंगामा, मौके पर पहुंच कई आला अधिकारी
दरभंगा संसदीय क्षेत्र में चल रहे चुनाव के दौरान बूथ संख्या 139,140,141 पर हंगामा किया। यह हंगामा उन मतदाताओं ने किया जिनके नाम वोटर लिस्ट से डिलीट कर दिए गए । इसकी सूचना जैसे ही जिला प्रशासन को प्राप्त हुई तुरंत मौके पर सीटी एसपी, RO, DSP मौके पर पहुंच गए। जहां लोगों को समझाया गया तब जाकर लोग शांत हुए। वही प्रशासन ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।