दरभंगा: जेसीबी की खुदाई से बने गड्ढे में स्नान के दौरान 8 वर्षीय बालक की डूबने से हुई मौत, परिवार में पसरा मातम
जेसीबी से बने गड्ढ़े में फिर एक बच्चे की मौत डूबने से हो गई है। हादसा रविवार को कमतौल थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में हुई है। मृतक मधुपुर वार्ड नंबर तीन निवासी रामसेवक दास का पुत्र छोटू दास (08) है। बताया जाता है कि छोटू गांव के चौर में जेसीबी की खुदाई से बने पानी भरे गड्ढ़े में स्नान कर रहा है। इसी दौरान वो अचानक गहरे पानी में डूब गया।