मुरैना नगर: मुरैना में न्यू सैनिक स्कूल का शुभारंभ, जस्टिस माहेश्वरी ने कहा- अब युवा सेना के शीर्ष पदों तक पहुंचेंगे
चंबल इलाके के मुरैना में आज टीएसएस इंटरनेशनल स्कूल परिसर में सैनिक स्कूल का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी ने कहा कि अब यहां के छात्र सेना के शीर्ष पदों तक पहुंच सकेंगे। सरस्वती वंदना व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच शिलान्यास पट्टिका का लोकार्पण किया गया। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।