भिंड नगर: भिंड के नवागत एसपी सूरज कुमार वर्मा ने संभाला पदभार, कानून व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
भिंड जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने आज बुधवार के रोज दोपहर 12:00 बजे अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे,जहां उन्होंने मौजूद समस्त स्टाफ से परिचय प्राप्त किया।इस दौरान एसपी सूरज कुमार वर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।