नवाबगंज: सपा विधायक ने बुजुर्गों के साथ कराया सड़क का उद्घाटन, बाराबंकी में तीन गांवों की इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण
बाराबंकी के सदर विधानसभा क्षेत्र में सपा विधायक धर्मराज यादव ने तीन गांवों में इंटरलॉकिंग सड़कों का रविवार करीब 11 बजे उद्घाटन किया। विकासखंड देवा के सलेमपुर, सरैया और इमामगंज में विधायक निधि से बनी इन सड़कों का उद्घाटन गांव के बुजुर्गों और महिलाओं ने किया।कार्यक्रम में आयोजित जनसभा के दौरान विधायक ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।