नदबई: नदबई थाना सर्किल में सुरक्षा सखी पखवाड़े के अंतर्गत सुरक्षा सखियों की बैठक आयोजित
सुरक्षा सखी पखवाड़े के अंतर्गत नदबई थाना सर्किल की सुरक्षा सखियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस सीओ अमर सिंह राठौड़ ने की। बैठक में सुरक्षा सखियों द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे जागरूकता कार्यों की सराहना की गई और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।