श्रीविजयनगर क्षेत्र के गांव 6बीएलएम स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को भामाशाह अवतार सिंह गिल ने ₹1 लाख का फर्नीचर दान किया। उनके भतीजे दल सिंह गिल का सम्मान किया गया। गुरुवार शाम 5:00 बजे प्रधानाचार्य मनीष बदलिया ने कहा, जनसहयोग से विद्यालयों में संसाधन मजबूत होते हैं और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलता है।