रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है। अगस्तमुनि-तिमली-बड़मा-तैला मार्ग पर भीषण भूस्खलन हुआ, जहां पहाड़ का बड़ा हिस्सा धंसकर मंदाकिनी नदी में समा गया। लैंडस्लाइड के चलते मोटर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।