पाली: ग्राम तरावली निवासी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता मिला, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Pali, Lalitpur | May 22, 2026 ग्राम तरावली निवासी अंकित पुत्र जगभान राजपूत का शव शंदिग्ध परिस्थितियों में मोहल्ला चौक बाग में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जब उसका चचेरा भाई घर पहुंचा उसके द्वारा तत्काल ही उसे फांसी के फंदे से उतर कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।