जिलाधिकारी महोदय श्री आशुतोष द्विवेदी के आदेश के आलोक में शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कटिहार मद्य निषेध टीम द्वारा आजमनगर थाना के बौला से राजकुमार मंडल को तिनपहिया साइकिल (बैटरी चालित)में 19.000 लीटर चुलाई शराब ,बैगना ओवरब्रिज के पास 7.500 लीटर विदेशी,मनसाही थाना के बलवा टोला से सुनील गुप्ता को 9.415 लीटर विदेशी,संतोषी चौक ,कटिहार से 10.875 लीटर विदेशी, बलरामपुर थाना के लोहागड़ा पुल के पास चार युवकों 1.मोहम्मद इरशाद 2.मोहम्मद हुसैन 3.शुभान अंसारी एवं 4.मुसव्वर आलम को दो बाइक पर 9.000 लीटर एवं 10.000 लीटर विदेशी शराब रायगंज(पश्चिम बंगाल) से लाते हुए गिरफ्तार किया गया। चारों युवक पूर्णिया निवासी है। छापामारी में छ अभियुक्तों को तीन बाइक ,19.000 लीटर चुलाई शराब तथा 36.790 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Energy Department, Bihar
2 views | Katihar, Bihar | Oct 2, 2026