पूरनपुर: तहसील परिसर में OBC महासभा ने राष्ट्रपति को संबोधित 21 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
पूरनपुर तहसील परिसर में ओबीसी महासभा ने जाति जनगणना कराने, बेरोजगार युवा युवतियों को नौकरी देने, सरकारी विभाग में खाली पड़े रिक्त पदों पर ओबीसी आरक्षण के तहत नियुक्तियां करने, उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों सहित देशभर में किसानों की वर्तमान उपज मूल्य बढाकर तीन गुना करने सहित 21 सूत्रीय राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा।