पूरनपुर: सोनू ढाबा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात बाइक सवार युवक की हुई मौत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित सोनू ढाबा के पास में बुधवार समय लगभग 5:30 पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अज्ञात युवक को टक्कर मार दी। हादसे में अज्ञात बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मृतक की शिनाख्त कराई जा रही है।