पूरनपुर: माती माफी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में लगा ट्रांसफार्मर हादसे को दे रहा है दावत
पूरनपुर तहसील क्षेत्र गांव माती माफी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पावर कारपोरेशन का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। मैदान में रखे ट्रांसफार्मर से हादसे की आशंका है। इसी मैदान में बच्चे खेलते हैं। कई बार ट्रांसफार्मर से चिंगारी भी निकल चुकी है। इससे बच्चों में भय बना हुआ है। प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर हटाने के लिए विभाग से सूचना दी जा चुकी है।