पूरनपुर: मोहल्ला हबीबगंज गोटियां में दूध का भगोना गिरने से 18 माह का मासूम झुलसा, अस्पताल में भर्ती कराया गया
पूरनपुर नगर के मोहल्ला हबीबगंज गोटियां के रहने वाले रितेश पुत्र रामगोपाल उम्र 18 माह घर में खेल रहा था। इस दौरान घर में चूल्हे पर दूध गर्म हो रहा था। तभी अचानक दूध का भगोना मासूम बच्चे पर गिर गया और वह बुरी तरह से झुलस गया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़ पर और उसको झुलसा देख परिजनों के होश उड़ गए। अस्पताल में भर्ती कराया गया।