पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और शुद्ध पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए आज से ही ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम जनता की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। लोगों को इको-फ्रेंडली वस्तुओं का उपयोग अपनाना चाहिए और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए