लालगंज: DM के आदेश पर सदर तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का हुआ तबादला, अधिवक्ताओं ने तहसील सभागार में विदाई समारोह का किया आयोजन
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के आदेश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी महेंद्र सिंह का उप जिलाधिकारी सदर तबादला होने पर बुधवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे तहसील सभागार लालगंज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण करते हुए अंग वस्त्रम् देकर सम्मानित किया। इसी दौरान नवजात उप जिलाधिकारी अजीत कुमार की उपस्थिति हो गई।