कासगंज: कासगंज में रिटायर्ड पुलिस कर्मी बाबा ने अपने नाती को घर में बनाया बंधक, घर के बाहर पुलिस तैनात
शहर की राजपूत डेंटल गली में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी बाबूराम ने 14 साल के नाती दिग्विजय राजपूत के साथ निजी मकान के एक कमरे में बंद हो गए। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। ओर पुलिस को सूचना दी। 10 बजे से पुलिस घर खुलवाने का प्रयास कर रही है। लेकिन बुजुर्ग घर नही खोल रहा है। ओर लायसेंसी बंदूक से फायर करने की बात कह रहा। जानकारी मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली।