हथुआ: हथुआ में भाजपा की जीत पर निकला भव्य विजय जुलूस, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुदुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में हथुआ नगर में मंगलवार को शाम 4 30 बजे भव्य विजय जुलूस निकाला गया। नगर अध्यक्ष मंटू मदनवाल एवं सोनू बाबा के नेतृत्व में जुलूस गोपाल मंदिर से शुरू होकर जिलेबिया मोड़, थाना मोड़, आईटीआई मोड़ होते हुए पुनः गोपाल मंदिर पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कि