लहचौड़ा के स्कूल में कक्षा के गेट पर कोबरा दिखा,VIDEO:बच्चों ने शोर मचाया, शिक्षकों ने सांप को जंगल की ओर भगाया
बागपत के लहचौड़ा गांव के कंपोजिट विद्यालय में बुधवार सुबह कक्षा के गेट पर कोबरा दिखाई दिया। सांप देखकर बच्चों ने शोर मचाया। शिक्षकों ने उसे जंगल की ओर भगा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।