आज संगरिया में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक , एसडीएम कार्यालय पर होगा विरोध प्रदर्शन
संगरिया, बढ़ती महंगाई, खाद-बीज की उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं तथा किसानों और आमजन के विभिन्न मुद्दों को लेकर आज कांग्रेस द्वारा संगरिया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन प्रातः 12:30 बजे पंचायत धर्मशाला, संगरिया में हो रहा है
जारी सूचना के अनुसार बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक के दौरान किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और आमजन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी तथा सुझाव लिए जाएंगे।
बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एसडीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अभिमन्यु पूनिया के भी उपस्थित रहने की सूचना दी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी, हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
मुख्य मुद्दे:
बढ़ती महंगाई
खाद एवं बीज की उपलब्धता
किसानों की समस्याएं
जनहित से जुड़े विभिन्न विषय
एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन एवं ज्ञापन
#संगरिया_की_आवाज़ #Sangaria #Congress #Hanumangarh #AbhimanyuPoonia #Farmers #Protest #SDMOffice #RajasthanPolitics