विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद संगरिया ने बाँधे परिंडे, दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
संगरिया की आवाज़।
संगरिया, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा संगरिया द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परिषद सदस्यों ने अभिनव पार्क एवं अभिनव वन में पक्षियों के लिए परिंडे बाँधकर जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया तथा पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम के तहत अभिनव पार्क में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण, जल बचत, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।
शाखा सचिव राजेन्द्र सैन एवं शाखा संयोजक (पर्यावरण) अविनाश बंसल ने बताया कि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिषद द्वारा विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाए गए हैं। परिषद सदस्यों ने इन परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने एवं उनकी देखरेख का दायित्व भी अपने स्तर पर लेने का संकल्प लिया।
शाखा अध्यक्ष धर्मेन्द्र अरोड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि हम प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सकेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने, जल संरक्षण अपनाने तथा पर्यावरण हितैषी जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
परिषद के प्रांतीय महासचिव डॉ. संजय जिन्दल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है।
इस अवसर पर प्रांतीय प्रभारी अरुण अरोड़ा, संरक्षक रामलाल बिस्सू, कोषाध्यक्ष कुलविंद्र सिंह, राहुल गुलाटी, पूर्व पार्षद स्वर्ण संगर, हरीश शर्मा, मनोज कत्याल, सोम सैन,सुनील सारस्वत, बॉबी बंसल, एडवोकेट महेन्द्र सोनी,डॉ. भूपेन्द्र भोबिया, भूषण शर्मा सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद द्वारा किए गए इस प्रयास की उपस्थित नागरिकों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
संगरिया की आवाज़
Sangaria Matdaan Maha Abhiyaan
Sangaria, Hanumangarh | Jun 5, 2026