विहाना, हियु, ख्याति बने तैराकी लिटिल चैंपियन
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #viralpost #swimmingcompetition #swimming #nonfollowers
उदयपुर। बालाजी तरणताल द्वारा बच्चों में तैराकी खेल के प्रति रुचि विकसित करने तथा नई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित लिटिल चैंपियन 2026 तैराकी प्रतियोगिता रविवार को उत्साह एवं खेल भावना के साथ सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में उदयपुर शहर के विभिन्न तरणतालों के साथ-साथ फतहसागर, पिछोला एवं अन्य जलाशयों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 150 से अधिक बच्चों एवं तैराकों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में अंडर-6 वर्ष, 7 से 10 वर्ष, 11 से 14 वर्ष, 15 वर्ष से अधिक एवं सीनियर सिटीजन वर्ग में फ्लोटर, किक बोर्ड तथा फ्री-स्टाइल तैराकी की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले प्रस्तुत किए।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर देवेन्द्र सिंह राठौड़ थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में नरेन्द्र पालीवाल, महेश पालीवाल, दुर्गेश शर्मा, पवन सुखवाल, मदन सोनी, अरविन्द्र सिंह राव एवं दीपक गौड़ उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को पदक, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। तैराकी जैसे खेल बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को खेल गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों के बाद विहाना कुमावत, ख्याति झगनावत एवं हियु गोस्वामी को अपने अपने ग्रुप में "लिटिल चैंपियन 2026" का खिताब प्रदान किया गया। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
बालाजी तरणताल की डायरेक्टर डॉ. ऋषिका सुखवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना विकसित करना तथा तैराकी को बढ़ावा देना है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, अभिभावकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विजेता खिलाड़ियों के सम्मान एवं पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।
Girwa, Udaipur | Jun 15, 2026