पटेरा: एसडीएम और तहसीलदार ने कुम्हारी वेयरहाउस का निरीक्षण किया, संचालकों को दिए निर्देश
Patera, Damoh | Aug 7, 2026 कुम्हारी स्थित वेयरहाउस का एसडीएम हटा राकेश मरकाम और पटेरा तहसीलदार उमेश तिवारी ने आज शुक्रवार शाम 4 बजे औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने वेयरहाउस में रखे खाद्यान्न, सुरक्षा व्यवस्था,साफ-सफाई और रिकार्ड का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस संचालकों को भंडारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।