सुपौल के स्कूल में शिक्षक दिवस पर खास आयोजन, 400 विद्यार्थियों को मिले टाई-बेल्ट
सुपौल के मध्य विद्यालय सरही मलिकाना में शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब सुपौल की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल के करीब 400 छात्र-छात्राओं को टाई-बेल्ट वितरित किए गए। इस पहल से विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर शिक्षक दिवस मनाने के साथ हुई। स्कूल परिवार की ओर से रोटरी क्लब के सदस्यों का स्वागत किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को टाई-बेल्ट दिए गए और उन्हें अनुशासन, नियमित पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।
Bihar, India | Sep 5, 2026