पन्ना: पन्ना में ज़मीनी विवाद और पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी-रॉड से हमले में एक ही परिवार के 4 लोग घायल
Panna, Panna | Nov 10, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र के बमुरहा गांव में पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। बद्री पटेल, अरविंद पटेल और जवाहर पटेल ने रंजीत पटेल के घर में घुसकर कुल्हाड़ी और लोहे की छड़ से हमला कर दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।