बिछिया: अंजनिया के सिविल लाइन वार्ड-20 में महिलाओं ने की महालक्ष्मी की आराधना
अंजनिया ग्राम पंचायत के सिविल लाइन वार्ड नंबर 20 में शनिवार, 3 अक्टूबर को महालक्ष्मी पूजन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। वार्ड निवासी राजकुमार अग्रवाल के घर वार्ड की महिलाओं ने एकत्र होकर महालक्ष्मी माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शाम से शुरू हुआ पूजन और भजन-कीर्तन का सिलसिला रात करीब 11:30 बजे तक चलता रहा। महिलाओं ने माता की आराधना की l