हिंडौन कोतवाली में सुरक्षा सखी व CLG सदस्यों की बैठक: ASP डॉ. कमल जांगिड़ ने दिए सुरक्षा टिप्स, बाजार में बैरिकेडिंग के निर्देश
हिण्डौन कोतवाली थाने में शनिवार दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक पुलिस महिला सुरक्षा सखी और सीएलजी सदस्यों की संयुक्त बैठक सीआई महेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें एएसपी डॉ. कमल जांगिड़ ने विशेष रूप से उपस्थित होकर मार्गदर्शन दिया। बैठक में अधिकारियों ने पुलिस और आमजन के बीच 'रामसेतु' की तरह अटूट विश्वास कायम करने पर जोर देते हुए त्योहारों के दौरान भारी नकदी लेकर न चलने, एटीएम से पैसे निकालते समय आसपास खड़े लोगों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस में शिकायत करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर के मुख्य बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाने की जानकारी दी गई; बैठक में उपस्थित सदस्यों की हाजिरी रजिस्टर में दर्ज कर कार्यक्रम का समापन किया गया।