नशे के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
थाना कसौला पुलिस व डॉग स्क्वॉड की टीम ने संयुक्त रूप से चलाया बनीपुर चौक पर विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर विशेष चेकिंग अभियान
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अपराधों पर लगाम लगाने और नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कसौला पुलिस व डॉग स्क्वॉड की टीम द्वारा संयुक्त रूप से एक विशेष सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।
यह संयुक्त अभियान थाना कसौला क्षेत्र के बनीपुर चौक पर विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस बल और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने इलाके के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों, होटल, झुगी झोपडी, मकानों और सार्वजनिक स्थानों की बारीकी से तलाशी ली।
नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए थाना कसौला से एसआई प्रीतम के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सुबह के समय इस क्षेत्र में दस्तक दी। अभियान में विशेष रूप से प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स (डॉग स्क्वॉड) को शामिल किया गया था, ताकि झुगी झोपडी, जमीन या घरों में छिपाकर रखे गए किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का तुरंत पता लगाया जा सके। पुलिस की इस अचानक हुई छापेमारी से नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।
एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिला रेवाड़ी को पूरी तरह से नशामुक्त बनाना और समाज में सुरक्षा का माहौल पैदा करना है। युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
रेवाड़ी पुलिस युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने और नशे के काले कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। यह चेकिंग अभियान भविष्य में भी इसी तरह पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। यदि किसी भी नागरिक को अपने आसपास नशा बेचने या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को डायल 112 पर सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।"
रेवाड़ी पुलिस आम जनता से भी अपील करती है कि वे जिले को अपराध और नशामुक्त बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
Rewari, Rewari | Aug 21, 2026