गो तस्करी से संबंधित 03 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार उनके पास से 01 अदद अवैध तमंचा, 01 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद जिन्दा कारतूस, 01 पिकप वाहन व 03 राशि गौवंश एवं 01 राशि भैंस बरामद , थाना बरियारपुर जनपद देवरिया ।
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री गौरव सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 12/13.08.2026 की रात्रि में थाना बरियारपुर की पुलिस टीम के पुलिस मुठभेड़ के दौरान 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व बरामदगी 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद जिन्दा कारतूस, 03 राशि गौवंश बछडा व 01 राशि भैंस मय 01 पिकप वाहन नं0 UP527889 बरामद कर अभियोग पंजीकृत किया गया
मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 13.08.2026 को थानाध्यक्ष बरियारपुर मय हमराहियान थाना बरियारपुर क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर खास से गोवंश लादकर गोवध के लिये बिहार राज्य जाने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर थानाध्यक्ष द्वारा पहुंचते हुए उक्त सूचना को बीटा मोबाइल में लगे कर्मचारीगण को सूचित करते हुए एक्शन मोबाइल टीम व थाने से अतिरिक्त बल को मौके पर उपस्थित बुलाया गया । कुछ समय पश्चात एक पिकअप वाहन मठिया के पास आता दिखाई दिया तो पुलिस टीम द्वारा बैरियर इत्यादि लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो पिकप वाहन का चालक वाहन की गति बढाते हुए, बैरियर गिराते हुए आगे बढ़ गया, परन्तु बैरियर की कील पिकप के पहिये में लग गई थी । पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर मठिया चौराहे के पास वाहन भागने लायक नही रहा तो उसे रोककर चालक व साथ में बैठे अन्य दो व्यक्ति भागने लगे और तीनो व्यक्ति चिल्लाने लगे की पुलिस वाले हम लोगों को घेर लिये है, गोली मारो उसी में से एक व्यक्ति पेड़ व झाड़ियों की आड़ में जाकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से लक्ष्य बनाकर अचानक फायर किया । पुलिस टीम की अपने सुरक्षार्थ सीखे हुए तरीके से जवाबी फायरिंग में झाड़ में छिपा व्यक्ति लड़खड़ाकर गिर गया और चिल्लाने लगा । गिरे हुए बदमाश को चारों तरफ से घेर घार कर सावधानी पूर्वक जाकर नजदीक से देखा गया तो झाड़ी के पास एक व्यक्ति घायलावस्था में गिरा पड़ा है, जिसके दाहिने पैर में गोली लगी थी तथा अन्य दो भाग रहे अभियुक्तों को कुछ दूरी पर जाते-जाते पकड़ लिया गया । पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को तत्काल घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज हेतु मेडिकल कालेज देवरिया ले जाया गया । घायल अभियुक्त से पूछताछ में उसने अपना नाम स्वयंवर यादव पुत्र उम्र करीब 45 वर्ष निवासी सुरौली टोला लक्ष्मीपुर थाना सुरौली जनपद देवरिया बताया व तलाशी में उसके पास से 01 अदद जिंदा कारतूस व 01 अदद अवैध तमंचा व 01 खोखा कारतूस तमंचे की नाल में फंसा मिला । अन्य दोनो अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम हरिकेश यादव पुत्र उम्र करीब 37 वर्ष निवासी सुरौली टोला लक्ष्मीपुर थाना सुराली जनपद देवरिया व पन्नेलाल यादव उम्र करीब 56 वर्ष निवासी डढ़िया बारी टोला थाना एकौना जनपद देवरिया बताया ।
#deorianews #deoriaup52
Barhaj, Deoria | Aug 13, 2026