सागर नगर: मकरोनिया नगर परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मियों के अध्यक्ष ने अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के लिए किया अभद्र भाषा का प्रयोग
मकरोनिया के मुख्य चौराहे पर पिछले दिनों हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों के अध्यक्ष का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष आनंद पथरौल इस ऑडियो में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए स्पष्ट सुनाई दे रहा है। मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष व कर्मचारियों ने आंनद पथरौल पर कार्यवाही की मांग की है।