सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में गढ़ा खजाना दिलाने के नाम पर युवक से की गई लाखों की ठगी, मामला हुआ दर्ज
गढ़े धन का लालच देकर लोगों को ठगने के मामले पहले भी सामने आए है। जिसमें लोगों को गढ़े धन का लालच देकर लोगों से रुपए तो ले लिए लेकिन गढ़ा धन उन्हें नहीं मिला। ऐसा ही एक मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां फरियादी से आरोपियों ने 50 ग्राम सोना और करीब 23 लाख रुपए पिछले दो साल में ले लिए। लेकिन गढ़ा खजाना उसे नहीं मिला।