सागर नगर: एसपी के निर्देश पर सागर शहर के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया गया सगन अभियान, दो दर्जन से अधिक कटरबाज पकड़े गए
सागर एसपी विकास सहवाल के निर्देश पर एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा के मार्गदर्शन में सागर शहर के मोतीनगर कोतवाली कैंट गोपालगंज थाना पुलिस ने बुधवार -गुरुवार दरमियानी रात सघन अभियान चलाकर अपराधियों को चिन्हित कर लगभग दो दर्जन से अधिक कटरबाज और चाकूबाजो को पकड़ा है। सभी आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई की गई है।