सागर नगर: पूर्व महापौर अभय दरे और वकील गिरधर पटेल के बीच जमीनी विवाद मामले में गवाह से वकीलों ने की मारपीट
सागर न्यायालय परिसर में जमीन के मामले में गवाही देने पहुंचे गवाह के साथ वकील गिरधर पटेल और उनके साथी वकीलो ने मारपीट कर दी यह आरोप गवाही देने पहुंचे समीर सोनी ने लगाए हैं। घटना के बाद समीर सोनी गोपालगंज थाने FIR दर्ज कराने पहुंचे।पूर्व महापौर अभय दरे और वकील गिरधर पटेल की तिली में आजू-बाजू जमीन है, दोनों मे जमीन की पार्टीशन दीवाल को लेकर विवाद चल रहा है।