सागर नगर: सागर जिले के ग्राम सचिवों को आपदा प्रबंधन अधिकारी ने आपदा से बचाव के गुर सिखाए, पद्माकर सभागार में हुई कार्यशाला
आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार दोपहर 12:00 से शाम 4:00 तक मोती नगर स्थित पद्माकर सभागार में आयोजित की गई। कार्यशाला में में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक केव्ही संयुक्त कलेक्टर आरती यादव, आपदा प्रबंधन अधिकारी एके सिंह और जिले की सभी ग्राम पंचायत के सचिव, सहायक सचिव मौजूद रहे।