पन्ना: पन्ना में पागल कुत्ते का आतंक: 2 साल की मासूम के चेहरे को जबड़े में दबोचा, बचाने आईं 3 बहनों पर भी झपटा
Panna, Panna | Aug 21, 2026 पन्ना के मडरका गांव में शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रही चार मासूम बच्चियों पर पागल कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अजयगढ़ में प्राथमिक इलाज के बाद 2 से 10 वर्ष की चारों पीड़ित बच्चियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टर के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है, जबकि घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुत्ते को पकड़ने की मांग की है।