अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर का कार्यकारिणी विस्तार, कई नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने दिलाई शपथ, समाज सेवा और संगठन विस्तार पर दिया जोर
एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य, प्रत्येक रविवार को चलेगा कार्यकारिणी विस्तार अभियान
फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के तत्वावधान में रविवार को कलेक्टरगंज स्थित हीरालाल परिसर में कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें संगठन के प्रति निष्ठा एवं जिम्मेदारी की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में अमित सिंह परिहार को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, राकेश सिंह भदौरिया, महेन्द्र सिंह एवं मयंक सिंह को जिला उपाध्यक्ष, डॉ. सत्यम सिंह चौहान और सचिन सिंह गौतम को चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष, राकेश सिंह गौतम को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष, आदर्श सिंह को युवा प्रकोष्ठ का जिला मंत्री, प्रेम बहादुर सिंह को सदर तहसील अध्यक्ष तथा अविनाश प्रताप सिंह को युवा प्रकोष्ठ का नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट करना, गरीब एवं असहाय लोगों की सहायता करना तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
उन्होंने बताया कि संगठन विस्तार अभियान के तहत प्रत्येक रविवार को नगर, तहसील, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संगठन ने एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अंगद सिंह चंदेल, आरपी सिंह भदौरिया, समरवीर सिंह चौहान, महेश सिंह, राज सिंह भदौरिया, सुशील सिंह (नान सिंह), अजीत सिंह, चंदन सिंह राणा, मदन सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यकारिणी विस्तार के साथ संगठन ने आगामी दिनों में समाज सेवा, सदस्यता अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का संकल्प दोहराया। पदाधिकारियों ने भी समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा व्यक्त किया l
🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा की अपील
सामाजिक संगठन समाज में एकता, सहयोग और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम होते हैं। सभी संगठनों से अपेक्षा है कि वे जाति, वर्ग और क्षेत्र से ऊपर उठकर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, रक्तदान, महिला सुरक्षा और जरूरतमंदों की सहायता जैसे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें। समाज की प्रगति आपसी सहयोग, सद्भाव और सकारात्मक भागीदारी से ही संभव है।
👇👇👇
#NDNews #दैनिक_निष्पक्ष_धारा #Fatehpur #AkhilBharatiyaKshatriyaMahasabha #VijaySinghGaur #Organization #SocialService #MembershipDrive #UttarPradesh #FatehpurNews
👇👇
@dgpup
@RSSorg
@UPGovt
@wpl1090
@RSSgeet
@Uppolice
@MIB_India
@PMOIndia
@HMOIndia
@abmanglik
@VHPDigital
@igrangealld
@myogioffice
@InfoDeptUP
@dmfatehpur
@sdmsadarftp
@CMOfficeUP
@CMOUP_RC
@UPPRD1948
@ChiefSecyUP
@ChiefSecyUP
@MahantYogiG
@FatehpurSdm
@fatehpurpolice
@BajrangDalOrg
@rashtrapatibhvn
@UPMahilaKalyan
@112UttarPradesh
@myogiadityanath
@CommissionerPrg
@ADGZonPrayagraj
👇👇
🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा
मुख्य संपादक / संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा
सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया
✒️ रिपोर्ट: सहयोगी शिवा गुप्ता के साथ जिला ब्यूरो अजय श्रीवास्तव
📍 कार्यालय-3: U158, हीरा स्वीट्स के पास, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, पूर्वी दिल्ली, पिन कोड – 110092 (NCR)
📍 कार्यालय-2: विधानसभा रोड, बर्लिंगटन चौराहा, लखनऊ – 226001 (UP)
📍 कार्यालय-1: 1/1 अटल बिहारी चौराहा, नियर बर्मा चौराहा, फतेहपुर – 212601 (UP)
📅 दिनांक: 13 सितम्बर 2026
📆 दिन: रविवार
📧 Email: ndnewschannel@gmail.com
📞 मोबाइल: 096961 19696