राजमहल: राधानगर थाने के सामने जिला परिवहन पदाधिकारी ने चलाया वाहन जांच अभियान, चालकों से जुर्माना वसूला
जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को उधवा- केलाबाड़ी फोरलेन मुख्य मार्ग स्थित राधानगर थाना के सामने वाहन जांच अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार वाहन जांच के दौरान मोटरसाइकिल, टोटो,ई-रिक्शा,चार पहिया वाहन चालकों को बारी-बारी से रोककर कागज़ात की जांच की गई। जांच अभियान में बिना हेलमेट पहने बाइक चालकों का चालान काटा गया।