कैरो: भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पंकज ने कहा, केंद्र की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी
लोहरदगा जिले में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम “गांव चलो अभियान” के तहत शनिवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे निगनी पंचायत के बिचे टोला स्थित पंचायत भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने की।