रामगढ़: गाय चोरी, हत्या और मांस बिक्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, नौगांवा पुलिस की कार्रवाई, अब तक छह आरोपी गिरफ्तार
Ramgarh, Alwar | Oct 1, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना पुलिस ने गुरुवार को दोपहर बारह बजे गौवंश चोरी कर उसकी हत्या करने तथा मांस की बिक्री-खरीद से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब छठे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।