किन्नौर: मझगांव से रिकांगपिओ जा रही HRTC बस पोस्पा के पास बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक का प्रेशर डाउन होने के बाद मोड़ पर अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया।
हालात को देखते हुए चालक ने सूझबूझ से बस को नियंत्रित किया और उसे डंगे पर रोक लिया। हादसे के समय बस में करीब 10 यात्री सवार थे और राहत की बात है कि सभी सुरक्षित हैं।
#Kinnaur #HRTC #HRTCBus #ReckongPeo #KinnaurNews #HimachalPradesh #HimachalNews #BusAccident #RoadAccident #BreakingNews #HimachalUpdates #RozanaHimachal